लखीसराय: उत्पाद थाना लखीसराय पुलिस ने तीन जगहों पर छापेमारी कर 6 लोगों को नशा सेवन में गिरफ्तार किया
उत्पाद थाना लखीसराय द्वारा बुधवार अपराह्न 3:17 बजे प्रेस ब्रीफ में दी गई जानकारी के मुताबिक जिले में तीन जगहों छापेमारी कर कुल 6 लोगों को नशा सेवन में गिरफ्तार किया गया. लखीसराय थाना क्षेत्र में कुरौता से 2, लखीसराय चितरंजन रोड से 2 तथा लखीसराय बाजार समिति से 2 व्यक्ति को नशा सेवन में गिरफ्तार किया गया.