शहपुरा: चरगांव बंजर के ग्रामीण पानी की समस्या से परेशान, नहर का पानी पीने को मजबूर
शहपुरा जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत बिजौरी माल की पोशाक ग्राम चरगांव बंजर के ग्रामीण पानी की समस्या को लेकर नहर का पानी पीने को मजबूर है । दरअसल मंगलवार दोपहर 3:00 बजे ग्रामीण महिला और पुरुषों ने बताया कि पानी की समस्या के चलते मजबूरी में नहर में छोड़ा गया खेतों के लिए पानी को भरकर पीने का उपयोग कर रहे हैं ।