श्रीडूंगरगढ़: कितासर के पास हाईवे पर भीषण हादसा, ट्रक चालक की हुई मौत
बीकानेर-जोधपुर नेशनल हाईवे पर कितासर के पास पूनियां पेट्रोल पंप के सामने शुक्रवार सुबह ट्रक और ट्रेलर की आमने-सामने भिड़ंत में एक चालक की मौत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों के केबिन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे में बजरी से भरे ट्रक के चालक झुंझुनूं जिले के नवलगढ़ क्षेत्र स्थित बीरोल गांव निवासी सुरेश जाट की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने प