बालोद: सांस्कृतिक मंच के उद्घोषक की सड़क हादसे में मौत, कार्यक्रम से लौटते समय ग्राम अरौद में ट्रक ने मारी टक्कर
Balod, Balod | May 23, 2026 बालोद-दुर्ग मुख्य मार्ग पर ग्राम अरौद में हुए सड़क हादसे में सांस्कृतिक लोक मंच संचालन करने वाले उद्घोषक की मौत हो गई। मृतक की पहचान बालोद थाना क्षेत्र के ग्राम लोंडी निवासी 32 वर्षीय रूपेश कुमार भारती के रूप में हुई है। हादसे के बाद गांव में शोक का माहौल है।