नवाबगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में स्कूल से घर लौट रही 16 वर्षीय छात्रा पर दो युवकों ने हमला कर दिया। छात्रा कक्षा 10 की है और रोजाना तीन किलोमीटर दूर इंटर कॉलेज पढ़ने जाती है। आरोप है कि आरोपी युवक पहले से उसे परेशान कर रहे थे। मंगलवार शाम मेले से सब्जी लेकर लौटते समय सुनसान रास्ते में मारपीट की गई। शोर सुनकर लोग पहुंचे तो आरोपी फरार हो गए।