बक्सर: अपनी मांगों को लेकर बक्सर मोहनिया स्टेट हाइवे को निकृष गांव के पास किसानों ने किया जाम, बक्सर आने में हो रही परेशानी
Buxar, Buxar | Jul 25, 2024 अपनी मांगों को लेकर बक्सर मोहनिया स्टेट हाईवे को निकृष गांव के समीप किसानों ने जाम कर दिया।स्टेट हाईवे जाम करने के बाद मोहनियां की ओर से बक्सर को आने वाली वाहनों की कतार लग गई है। जिससे बक्सर आने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मौके पर थानाध्यक्ष के साथ प्रखंड के सभी आला अधिकारी पहुंचे हुए हैं परंतु किसान सड़क खाली करने को तैयार नहीं हैं।