बलौदाबाज़ार: बलौदाबाजार कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने राजस्व शिविर का लिया जायजा, आवेदनों के त्वरित निराकरण के लिए दिए निर्देश
बलौदाबाजार,1 अप्रैल 2026/ शाम 4:20 को राजस्व सम्बन्धी समस्याओं के त्वरित निराकरण के उद्देश्य से जिले के सभी तहसील अंतर्गत क्लस्टर ग्राम पंचायतों में 1 अप्रैल से राजस्व पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है। कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने बुधवार को तहसील बलौदाबाजार अंतर्गत ग्राम पंचायत अर्जुनी में आयोजित राजस्व शिविर का जायजा लिया। उन्होंने सरपंच, सचिव, पटवारी से शिविर में