हैदरनगर: हैदरनगर थाने में बर्बरता का आरोप, कपड़े उतरवाकर पिटाई, पीड़ित ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार
हैदरनगर थाना क्षेत्र से पुलिसिया ज्यादती और दबाव में अवैध वसूली का सनसनीखेज आरोप सामने आया है। पीड़ित गंजपर निवासी बीरेंद्र कुमार साह ने मंगलवार शाम 5 बजे उपप्रमुख पप्पू कुमार पासवान, हैदरनगर थाना प्रभारी और थाना के एक पुअनि पर गंभीर आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।