रामगढ़: मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना में भीषण भ्रष्टाचार की डीसी पलामू से जांच की मांग: झारखण्ड क्रांति मंच
झारखण्ड क्रांति मंच के केन्द्रीय अध्यक्ष शत्रुघ्न कुमार शत्रु ने बुधवार दोपहर 1बजे पलामू में एक प्रेस बयान जारी कर उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत से जिले में पशुपालन, कृषि व सहकारिता विभाग द्वारा संचालित महत्वाकांक्षी " मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना" में व्याप्त भीषण अनियमितता की उच्चस्तरीय जांच कर करोड़ों रुपए के घोटाले का पर्दाफाश करने की मांग की है।