दमयंती नगर: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष पर पॉलिटेक्निक कॉलेज से निकला पथ संचलन, जगह-जगह हुआ स्वागत
दमोह राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर आज मंगलवार शाम 5 बजे शहर के जबलपुर नाका स्थित पॉलिटेक्निक कॉलेज मैदान परिसर में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सदस्यों द्वारा विधि विधान से शस्त्र पूजन के बाद पूर्ण गणवेश में विभिन्न टुकड़ियों द्वारा पथ संचलन का आयोजन किया गया। जिसका जगह जगह पुष्प वर्षा के साथ भव्य स्वागत किया गया।