पन्ना: मौत के मुहाने पर बरियारपुर डैम: मगरमच्छों के खौफ और उफनती केन नदी के बीच जिंदगी दांव पर।
Panna, Panna | Jul 6, 2026 पन्ना और छतरपुर की सीमा पर स्थित बरियारपुर डैम इस समय मौत का सबब बना हुआ है। बरसात में उफनती केन नदी के ऊपर से लोग 30 किलोमीटर का चक्कर बचाने के लिए जान जोखिम में डालकर पैदल और बाइक से 500 मीटर लंबा डैम पार कर रहे हैं। नदी में खूंखार मगरमच्छ हैं, लेकिन सुरक्षा बल न होने से हर वक्त बड़े हादसे का खतरा मंडरा रहा है।