इंदौर: छोटा बांगड़दा में दो पक्षों के बीच विवाद, पत्थरबाजी में कई कारें क्षतिग्रस्त हुईं
Indore, Indore | Apr 10, 2025 इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र के छोटा बांगड़दा इलाके में बुधवार रात दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। जिसमें देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर जमकर पथराव शुरू कर दिया। पत्थरबाजी की इस घटना में पास ही स्थित गैराज में खड़ी कई कारों को नुकसान पहुंचा है। जिसमें मौके पर पहुंची पुलिस को देखकर सभी फरार हो गए।