इंदौर: आजाद नगर में दिनदहाड़े अपहरण का पर्दाफाश, पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा, 15 हजार रुपए के लेनदेन में हुआ था अपहरण
Indore, Indore | Apr 9, 2025 इंदौर के आज़ाद नगर पुलिस थाना क्षेत्र में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक युवक का अपहरण कर लिया गया था। पुलिस ने मात्र 24 घंटे में इस अपहरण का खुलासा कर दिया और अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया। यह अपहरण एक स्मार्टफोन के लिए हुए विवाद के चलते हुआ था। जिसमें एक युवक उज्ज्वल ने मोबाइल फोन खरीदने के लिए अपने परिचित करण से 15 हजार रुपए उधार लिए थे।