दरभंगा: अनियंत्रित हाईवा की टक्कर से बड़ा हादसा, एक की मौत, चार घायल, डीएमसीएच में इलाज जारी
इस दर्दनाक हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान बेचू पासवान के 20 वर्षीय पुत्र सर्वेंद्र कुमार के रूप में की गई है। घटना के बाद हाईवा चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही बिशनपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को इलाज के लिए डीएमसीएच भेजा गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर