गया टाउन सीडी ब्लॉक: त्रिपुरा के राज्यपाल नल्लू इंद्रसेना रेड्डी के गया आगमन को लेकर पुलिस अलर्ट, मंगलागौरी मंदिर की सुरक्षा चाक-चौबंद
त्रिपुरा के राज्यपाल नल्लू इंद्रसेना रेड्डी के आगमन को लेकर गया जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। रविवार की दोपहर 3 बजे सीटी एसपी कोटा किरण कुमार के नेतृत्व में मंगलागौरी मंदिर और उसके आसपास के इलाकों का विस्तृत निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान मंदिर परिसर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बारीकी से समीक्षा की गई।