गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया: उत्पाद विभाग ने कोसडीहरा के पास विदेशी शराब से लदी एक ऑटो जब्त की, 3 गिरफ्तार
गया उत्पाद विभाग की टीम ने कोसडीहरा के समीप से विदेशी शराब से लदी 1 ऑटो को जब्त किया है।उत्पाद सहायक आयुक्त प्रियरंजन ने रविवार की शाम 4 बजे प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि ऑटो में तहखाना बनाकर विदेशी शराब को ले जाया जा रहा था।तलाशी के दौरान 160 बोतल विदेशी शराब को जब्त किया है।इस मामले में रंजीत कुमार,सिकंदर कुमार और जितेश कुमार को गिरफ्तार किया गया है।