शंभूगंज: खपड़ा गांव: घरेलू विवाद में पति-पत्नी के बीच मारपीट, मामला थाने पहुंचा
खपड़ा गांव में घरेलू विवाद में पति-पत्नी के बीच जमकर गाली-गलौज और मारपीट की घटना के बाद दोनों ही पक्ष थाना पहुंचकर एक दूसरे के विरुद्ध पुलिस से शिकायत करते हुए कार्रवाई करने की मांग की। जहां थाना के पुलिस पदाधिकारी ने सोमवार की दोपहर बाद करीब 4:00 बजे बताया कि दोनों पक्ष को समझा बूझकर शांत करते हुए मारपीट करने की सख्त हिदायत दी गई है।