हरनौत: हरनौत प्रखंड कार्यालय में स्थित अंचल कार्यालय में लगाया गया जनता दरबार,भूमि विवाद से जुड़े 10 मामलों की हुई सुनवाई
हरनौत प्रखंड मुख्यालय स्थित सीओ कक्ष में शनिवार को साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन किया गया। अंचलाधिकारी पूजा कुमारी की अध्यक्षता में आयोजित इस दरबार में भूमि विवाद से जुड़े 10 मामलों की सुनवाई हुई, जिनमें से 5 का मौके पर ही निपटारा कर दिया गया।इस दौरान हरनौत थाना प्रभारी इंस्पेक्टर मुकेश कुमार, सीआई रामानंद प्रसाद, लिपिक मनीष कुमार सहित अंचल एवं पुलिस प्रशासन