ग्वालियर गिर्द: ग्वालियर के वार्ड क्रमांक 32 में तैनात सफाई दरोगा ले रहा था रिश्वत ,लोकायुक्त पुलिस ने पकड़ा
ग्वालियर महिला सफाई कर्मी से छुट्टी के एवज में पैसे की मांग करना नगर निगम के सफाई दरोगा को भारी पड़ा है। लोकायुक्त पुलिस ने नगर निगम के सफाई दरोगा अनूप पारछे को दो हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए जीडीए ऑफिस के सामने से मंगलवार तड़के गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम की विभिन्न धाराओं में अपराध दर्ज किया गया है।