ग्वालियर गिर्द: जिला शिक्षा अधिकारी ने भिक्षाव्रती कर रहे बच्चों को पकड़ने स्कूल टीचरों की लगाई ड्यूटी
ग्वालियर जिला शिक्षा अधिकारी अजय कटियार के एक आदेश के बाद बवाल मचा है। दरअसल जिला शिक्षा अधिकारी ने भिखारी को पकड़ने के लिए टीचरों की ड्यूटी लगाई है। आदेश के तहत 27 से 7 जून तक रोजाना "एक प्रिंसिपल और एक क्लर्क" ड्यूटी लगाई है। जो रोजाना भिक्षावृत्ति करने वाले बच्चों को चिन्हित कर उन्हें स्कूल पहुंचने का काम करेंगे ।