ग्वालियर गिर्द: बिजली के तार डालने को लेकर हुआ विवाद चार युवकों ने डायल 100 के पुलिसकर्मियों के साथ की मारपीट
-ग्वालियर में बिजली के तार डालने को लेकर झगड़ा कर रहे दो पक्षों को शांत करने पहुंचे पुलिस की हंड्रेड डायल गाड़ी पर पदस्थ पुलिसकर्मियों की चार युवकों ने मारपीट कर वर्दी फाड़ दी। युवकों के द्वारा अपने ऊपर हावी होता देख पुलिसकर्मी जान बचाकर भागे और थाने पहुंचकर शिकायत की।