टिब्बी पुलिस ने एक पखवाड़े पहले चोरी के मामले में बुधवार को कार्रवाई करते हुए एक वांछित आरोपित को गिरफ्तार किया है। आरोपित गोविन्द पुत्र ओमप्रकाश नायक निवासी चक 05 केएसपी को गिरफ्तार कर चोरी का सामान बरामद किया गया है।टिब्बी थानाधिकारी हंसराज लूणा ने बुधवार शाम को जानकारी दी एएसआई शिवनारायण के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई की है।