हसनगंज: उन्नाव के थाना अजगैन क्षेत्र के आगा खेड़ा गांव में कच्ची दीवार गिरने से मलबे में दबकर अधेड़ महिला की हुई मौत
उन्नाव के अजगैन कोतवाली क्षेत्र के आगाखेड़ा गांव में शुक्रवार सुबह 5 बजे कच्ची दीवार गिरने से उसके मलबे में दबकर 55 वर्षीय महिला की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।