बाराहाट थाना क्षेत्र के बाबुडीह गांव निवासी सुलेखा देवी पति सुनील सिंह ने बुधवार करीब 2 बजे बाराहाट थाना में लिखित आवेदन देते हुए बताया है कि वह अपने घर में थी। इसी दौरान गांव के ही राजेश राय पिता भोपाल राय, चंपा देवी, अनिता कुमारी ने उनके साथ गाली-गलौज की। विरोध करने पर इन लोगों के द्वारा उनके साथ गलत व्यवहार की और मारपीट कर जख्मी कर दिया।