जमुई-सिकंदरा मुख्य मार्ग पर धधौर स्कूल के समीप बुधवार सुबह करीब 4 बजे गिट्टी लदा तेज रफ्तार हाईवा सड़क किनारे पलट गया। हादसे में चालक घायल हो गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार चालक को नींद आने और वाहन की तेज रफ्तार के कारण दुर्घटना हुई। सूचना पर सिकंदरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है।