सीतामढ़ी थाना परिसर में बुधवार को दोपहर 12 बजे सरस्वती पूजा को शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष पप्पू शर्मा ने की। इसमें जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं विभिन्न पूजा समितियों के सदस्य शामिल हुए।