चूरू: बहन और उसके बंदर से परेशान भाई थाने पहुंचा, बोला- दोनों से बचाइए; पुलिस ने ऐसे सुलझाया मामला
Churu, Churu | Jul 26, 2026 चूरू के कोतवाली थाना में एक ऐसा मामला सामने आया, जिसने पुलिसकर्मियों को भी कुछ देर के लिए हैरान कर दिया। आमतौर पर मारपीट, चोरी या विवाद की शिकायतें सुनने वाली पुलिस के सामने इस बार एक 32 वर्षीय युवक ने अपनी बहन और उसके पाले हुए बंदर से छुटकारा दिलाने की गुहार लगाई। शहर के वार्ड संख्या एक शिव कॉलोनी निवासी दिलीप सैनी अपनी छोटी बहन के साथ थाने पहुंचा।