ऊंचाहार: तिवारीपुर तिराहे के निकट अर्टिगा कार ने ई रिक्शा में मारी टक्कर, चालक हुआ घायल, पुलिस से शिकायत
ऊँचाहार कोतवाली क्षेत्र के तिवारीपुर तिराहे के निकट रविवार की रात, सड़क किनारे खड़े ई रिक्शा में लखनऊ से प्रयागराज की ओर जा रही अर्टिगा कार ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी,टक्कर इतनी तेज थी कि ई रिक्शा क्षतिग्रस्त हो गया व चालक रामकुमार जायसवाल निवासी सरबहदा घायल हो गये।जिन्हें उपचार के लिए उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।सोमवार को पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है