धनवार: राजधनवार में नगर अध्यक्ष की पहल से चल रहा है सफाई एवं सौंदर्यीकरण अभियान
धनवार नगर क्षेत्र में नगर पंचायत अध्यक्ष विनय संथालिया के नेतृत्व में लगातार नालियों की साफ-सफाई एवं नगर के सौंदर्यीकरण का कार्य किया जा रहा है। बरसात के मौसम को देखते हुए नगर प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है ताकि आम नागरिकों को जलजमाव, गंदगी और अन्य समस्याओं का सामना न करना पड़े।