ईचागढ़ प्रखंड गैरांगकोचा पंचायत भवन में गुरुवार शाम 4 बजे तक लर्नर लाइसेंस के लिए शिविर का आयोजन किया गया।शिविर का संचालन मोटरयान निरीक्षक दिलीप प्रसाद एवं रवि कुमार के नेतृत्व में किया गया।शिविर में ईचागढ़ प्रखंड के पातकुम,गौरांगकोचा,मैसड़ा,चिमटिया,बांदु,गुदड़ी,एवं लेपाटांड़ पंचायतों के स्लॉट बुक कर चुके अभ्यर्थियों की लर्नर लाइसेंस संबंधी प्रक्रिया संपन।