पटना ग्रामीण: राहुल गांधी और तेजस्वी यादव दोनों सोने के चम्मच लेकर जन्म लिए हैं: एयरपोर्ट पर बोले डिप्टी CM विजय कुमार सिन्हा
शुक्रवार की देर शाम डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा पटना से दिल्ली रवाना हो गए। वहीं, एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत के दौरान बिहार में राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान तेजस्वी द्वारा जीप चलाए जाने पर उन्होंने जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि राहुल गांधी और तेजस्वी यादव दोनों सोने के चम्मच लेकर जन्म लिए हैं।