ग्राम मलाजनी में गोदाम में चौकीदारी करने वाले 65 वर्षीय महानंद कठेरिया की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शनिवार को मृतक के पुत्र सदानंद ने थाना में बताया उनके पिता को पिछले दो वर्षों से वेतन नहीं दिया गया था और वे कई बार बकाया मजदूरी की मांग कर चुके थे। ग्रामीणों का कहना है कि घटना के समय गोदाम में कोई मौजूद नहीं था और गोदाम चारों ओर से बंद था।