भीलवाड़ा: भीलवाड़ा के पूर्व CMHO डॉ. सीपी गोस्वामी का निलंबन स्थगित
भीलवाड़ा। राजस्थान हाईकोर्ट (जोधपुर) ने भीलवाड़ा के तत्कालीन मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. चेतेन्द्र पुरी गोस्वामी के 18 अगस्त 2025 के निलंबन आदेश पर अंतरिम रोक लगा दी है। हाईकोर्ट के फैसले के अनुपालन में, कार्मिक विभाग ने डॉ. गोस्वामी के खिलाफ 30 अक्टूबर 2025 को शुरू की गई अनुशासनात्मक कार्यवाही को फिलहाल स्थगित (Stay) कर दिया है।