पूर्वी चंपारण जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र में ALTF टीम के द्वारा शराब के विरुद्ध कार्रवाई की गई है जहां पुलिस टीम ने 80 लीटर देसी शराब बरामद किया इस दौरान 5000 लीटर अर्धनिर्मित शराब को बिनष्ट किया गया। तीन भट्ठी को ध्वस्तकर पुलिस टीम ने 14 शराब कारोबारी को गिरफ्तार किया है। उक्त जानकारी मोतीहारी पुलिस के द्वारा मंगलवार की रात्रि 8:40 पर दी गई।