हनुमानगढ़: जिला मुख्यालय के निकटवर्ती गांव नवां में तुड़ी से भरी ट्राली जलकर हुई खाक, मशीन से निकली चिंगारी से लगी भीषण आग
जिला मुख्यालय के नजदीकी गांव नवां में तुड़ी से भरी एक ट्राली में आग लग गई देखते ही देखते तुड़ी से भरी ट्राली जलकर स्वाहा हो गई। जानकारी अनुसार तुड़ी बनाने वाली मशीन से निकली चिंगारी से अचानक आग लगी थी, ओर आग ने तेजी से ट्रॉली में रखी तुड़ी को अपनी चपेट में ले लिया और देखते ही देखते ट्रॉली जलकर खाक हो गई। मौके पर पहुंची दमकल ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।