भिनाय: भिनाय व केकड़ी में विश्व नवकार महामंत्र दिवस का भव्य आयोजन, सकल जैन समाज के तत्वावधान में कार्यक्रम सम्पन्न
Bhinay, Ajmer | Apr 9, 2026 सकल जैन समाज के तत्वावधान में विश्व नवकार महामंत्र दिवस 2.0 के पावन अवसर पर गुरुवार को ऋषभदेव जिनालय केकड़ी में भव्य आध्यात्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस पावन अवसर पर जैनाचार्य 108 विराग सागर महाराज की सुशिष्या, पूज्य श्रमणी आर्यिका 105 विनत माताजी ससंघ के सानिध्य मे सामूहिक नवकार महामंत्र जाप कार्यक्रम भिनाय व केकड़ी मे गुरुवार शाम 5 बजे संपन्न हुआ।