रीठी में गूंजा “नंद के आनंद भयो”, श्रीकृष्ण जन्म पर श्रद्धालु हुए भाव-विभोर
कटनी जिले की रीठी तहसील इन दिनों भक्ति और संगीत के अद्भुत संगम में डूबी हुई है। साहू परिवार द्वारा आयोजित सप्त दिवसीय संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा में श्रद्धालुओं का उत्साह चरम पर है। कथा के चौथे दिन जब श्रीकृष्ण जन्म का पावन प्रसंग आया, तो पूरा कथा पंडाल भक्ति भाव से झूम उठा।