धामपुर: नहटौर के गांव बेगराजपुर जाने वाले रास्ते पर सड़क पार करता हुआ गुलदार दिखाई दिया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ
बुधवार की सुबह करीब 7:00 मिली जानकारी के मुताबिक नहटौर क्षेत्र के गांव बेगराजपुर को जाने वाले रास्ते पर सड़क पार करता हुआ गुलदार दिखाई दिया है। बताया जाता है कि कुछ लोग कार से घर लौट रहे थे उन्हें यह गुलदार दिखाई दिया।उन्होंने इसका एक वीडियो बना लिया जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।