दमोह जिला जेल में आज गुरुवार सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक भाईदूज पर्व के चलते पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी गाइडलाइन अनुसार कैदी भाइयों की बहनों से मुलाकात कराई गई। इस बीच आज सुबह से ही बड़ी संख्या में बहने जिला जेल पहुंची। जिन्हें बारी बारी से मुलाकात कराई गई। जेल अधीक्षक CL प्रजापति ने बताया कैदी भाइयों की बहनों से मुलाकात कराने खास इंतजामात किए गए।