चूरू: गोगानवमी पर रैगर बस्ती के गोगामेड़ी के पास एक युवक को सर्प ने काटा, राजकीय डीबी अस्पताल के ICU में उपचार जारी
Churu, Churu | Aug 18, 2025 चूरू जिला मुख्यालय पर सोमवार दोपहर 12 बजे जानकारी के अनुसार रैगर बस्ती में गोगानवमी पर एक युवक को सर्प ने काट लिया। चूरू रैगर बस्ती निवासी विनय ने बताया कि गोगानवमी पर शाम को बस्ती की गोगामेड़ी के पास मेरे दाएं हाथ पर दो सर्प लिपटे हुए थे। जिसमें से एक सर्प के दांत निकाले हुए नहीं थे। अचानक दांत वाले सर्प ने मेरे दाएं हाथ पर सर्प ने काट लिया।