मामले में खरगोन जिला अस्पताल पुलिस चौकी से मिली जानकारी के अनुसार पहली घटना ग्राम सातपाटी की है, जहां बिजली के खंभे से गिरने के कारण 23 वर्षीय भारत (पिता राजीराम) की जान चली गई। वहीं, दूसरी घटना ग्राम कामोद में हुई, जहां खेत में काम के लिए किराए पर ले जाया जा रहा ट्रैक्टर पलटने से 33 वर्षीय प्रेमसिंह (पिता नाहरसिंह) की दबकर मौत हो गई।