कोलारस: डोडयाई में भूसा लेने जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली हाईटेंशन लाइन से टकराई, महिला और 7 साल के मासूम की मौत, 2 झुलसे
शिवपुरी जिले के लुकवासा चौकी क्षेत्र में आज सुबह करीब साढ़े 8 बजे एक दर्दनाक हादसा हो गया, जहां भूसा लेने जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गई। हादसे में एक महिला और 7 साल के मासूम बच्चे की जलने से मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक महिला और एक पुरुष गंभीर रूप से झुलस गए हैं, जिन्हें उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।