नवनियुक्त सीएमओ डॉ. पारूल गोयल ने रूद्रप्रयाग जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने मरीजों से संवाद किया और सफाई व बायो-मेडिकल वेस्ट निस्तारण सुधारने के निर्देश दिए। साथ ही क्षय नियंत्रण केंद्र का भी निरीक्षण किया गया।