मोहनिया: कुदरा पुलिस ने शराब सेवन के आरोप में अलग-अलग जगह से कुल 7 लोगों को किया गिरफ्तार
Mohania, Kaimur | Dec 18, 2024 कैमूर जिले के कुदरा पुलिस ने शराब सेवन के आरोप में सात लोगों को कुदरा थाना क्षेत्र के अलग-अलग जगह से गिरफ्तार कर लिया है। सभी आरोपियों का मेडिकल जांच सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुदरा में कराने पर शराब पीने की पुष्टि हुई, जिसके बाद पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।