प्रयागराज: कुंदन गेस्ट हाउस के पास चाइनीज मांझे की चपेट में आने से एक युवक हुआ घायल, मांझा विक्रेता पर हुई कार्रवाई की मांग
प्रीतम नगर कुंदन गेस्ट हाउस के पास प्रीतम नगर के रहने वाला एक युवक रास्ते से गुजर रहा था, तभी चाइनीस मांझी की चपेट में आ जाने से मांझे से गर्दन कट गई।स्थानीय लोगों द्वारा तुरंत युवक को साकेत हॉस्पिटल ले जाया गया ।जहां पर 51 टांके लगाए गए हैं। जिसका वीडियो आज रविवार को करीब 11:00 बजे सामने आया है।परिजनों द्वारा चाइनीस मांझा विक्रेता पर कार्रवाई की मांग की गई।