सोहागपुर: एसईसीएल बंगवार में भूमिगत कोयला खदान धसने की घटना के बाद नगर के निजी अस्पताल पहुंचे कलेक्टर घायलों से की मुलाकात
शहडोल जिले के बंगवार में भूमिगत कोयला खदान धसने से मौके पर दो लोगों की मौत हो गई जिसके बाद कई अन्य घायल हुए,घटना के बाद जिले के कलेक्टर डॉक्टर केदार सिंह नगर के निजी अस्पताल पहुंचे और घायलों के स्वास्थ्य के विषय में जानकारी प्राप्त की है,इस दौरान अन्य अधिकारी कर्मचारी भी मौजूद रहे हैं, यह जानकारी जिला जनसंपर्क कार्यालय से शनिवार को लगभग 2 बजे प्राप्त हुई है।