नगर पंचायत निर्मली की कई प्रमुख सड़कें प्रशासनिक उपेक्षा का शिकार हैं। नगर पंचायत निर्मली वार्ड संख्या 12 अंतर्गत नवटोली चौक से सिकरहट्टा मझारी निम्न बांध और मझारी चौक से मंगासिहौल तक जाने वाली सड़क व सुरक्षा तटबंध जर्जर हालत में हैं। करीब तीन किलोमीटर के मार्ग में 300 से अधिक गड्ढे बन चुके हैं, जिससे आवागमन बेहद कठिन हो गया है। आए दिन वाहन खराब हो रहे हैं औ