मेदिनीनगर (डालटनगंज): पलामू में नीलगाय बनी मुसीबत, फसलों पर हमला, अब 57 वन समितियां संभालेंगी मोर्चा
पलामू जिले में नीलगाय किसानों के लिए बड़ी समस्या बनती जा रही है। जंगलों से निकलकर ये झुंड में खेतों में घुस रही हैं और फसलों को भारी नुकसान पहुंचा रही हैं। हाल ही में वन विभाग के सर्वे में सामने आया है कि नीलगाय खैर और बेर के पेड़ों के पत्ते ज्यादा पसंद करती हैं। लेकिन जंगलों के आसपास मवेशियों की बढ़ती संख्या के कारण उनका प्राकृतिक भोजन कम हो गया है, जिससे व