नागौर: नागौर में करीब 5 करोड़ डोडा पोस्त की तस्करी के आरोपी व उसके साथी को भेजा जेल
Nagaur, Nagaur | May 28, 2024 नागौर मे करीब 5 करोड़ के डोडा पोस्त की तस्करी के आरोप मे हाल ही जोधपुर से गिरफ्तार किए मुख्य आरोपी नैनाराम जाट व उसके साथी करणाराम को अदालत मे पेश किया गया। जहां से दोनों को जेल भेजने के आदेश दिए। तबीयत बिगड़ने पर नैनाराम तीन दिन तक बीकानेर अस्पताल मे भर्ती था। सदर सीआई अजय मीणा ने बताया कि करीब 6 महीने पूर्व बिस्किट की आड़ मे 3280 किलो डोडा पोस्त पकड़ा था।