गोंडा के कोल्हमपुर बाजार मे एक व्यक्ति ने अपने 5 वर्षीय बेटे के सामने पत्नी आरती की बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी गुनीराम ने पहले चाकू और फिर हथौड़े से हमला किया। घटना की सूचना पर पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। मृतका के भाई की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। शनिवार 4 बजे ASP ने बताया कि गिरफ्तारी के लिए SOG, सर्विलांस और 4 पुलिस टीमो को लगाया गया है।